अमेरिका के बाद ये देश हैं कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित, देखें भारत का क्या स्थान?

अमेरिका के बाद ये देश हैं कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित, देखें भारत का क्या स्थान?

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 58,425,681 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,385,218 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। यह तो रहा पूरी दुनिया में कोरोना (Corona) के मामलों का आंकड़ा, आइए अब जानते हैं कि भारत में कितने मामले हैं।

पढ़ें- कोरोना वैक्सीन बनाने को लेकर देशों के बीच लगी है होड़, जानें कौन आगे

भारत में कोरोना के कुल मामले (Total cases of corona in India):

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 438667 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 8604955 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 134218 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 9,177,840 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

द गार्डियन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में पिछले हफ्ते करीब 10 हजार लोगों की मौत हो गई। हर दिन यहां करीब डेढ़ लाख मामले औसतन सामने आ रहे हैं। वहीं फ्रांस में संक्रमण की रफ्तार दो महीने में सबसे कम हुई है। यहां दो हफ्ते पहले तक हर दिन करीब 25 हजार मामले सामने आ रहे थे। लेकिन, अब यह रफ्तार काफी हद तक काबू में आ गई है। सोमवार को यहां 4 हजार 452 मामले सामने आए। यह 28 सितंबर के बाद एक दिन में मिलने वाले मामलों की सबसे कम संख्या है।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित टॉप 10 देश:

देश              संक्रमित           मौतें        ठीक हुए

अमेरिका        12,770,848    263,639     7,541,874

भारत            9,177,641     134,251     8,603,463

ब्राजील          6,088,004     169,541     5,445,095

फ्रांस            2,144,660     49,232      152,592

रूस             2,114,502     36,540      1,611,445

स्पेन           1,606,905      43,131      उपलब्ध नहीं

यूके            1,527,495      55,230      उपलब्ध नहीं

इटली           1,431,795      50,4531     584,493

अर्जेंटीना        1,374,631      37,122      1,203,800

कोलंबिया        1,254,979      35,479      1,158,897

इसे भी पढ़ें-

कोविड-19: पॉजिटिविटी रेट दिखाता है, हिमाचल और दिल्ली हैं हॉटस्पॉट

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।